By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीपीएल चयन में पारदर्शिता पर जोर, पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रही सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बीपीएल चयन में पारदर्शिता पर जोर, पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रही सरकार
himachalUncategorized

बीपीएल चयन में पारदर्शिता पर जोर, पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रही सरकार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/11 at 3:43 PM
Share

उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सीधा संवाद शुरू किया गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने एसडीएम, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्लाहटा, बल्ह, छपरोह समेत आठ पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों और विधायक ने ग्रामीणों तथा बीपीएल परिवारों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और पात्रता व चयन प्रक्रिया की जानकारी दी।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार बीपीएल चयन प्रक्रिया को लेकर सरकार, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के स्तर पर मिलकर ऐसा प्रयास किया जा रहा है, जिससे चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में शामिल होना अपने आप में कोई उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विधायक ने कहा कि पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ समय पर मिलना भी उतना ही जरूरी है।विवेक शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व में बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर लोगों के बीच कई तरह की भ्रांतियां थीं और बंद कमरों में सिफारिश के आधार पर चयन किए जाने की बातें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि ऐसी व्यवस्था के कारण कई पात्र परिवार सूची में शामिल होने से वंचित रह जाते थे।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार का प्रयास है कि बीपीएल सूची में चयन केवल निर्धारित पात्रता और नियमों के आधार पर हो। पंचायत स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी में संवाद का मकसद ग्रामीणों को यह बताना है कि बीपीएल के लिए पात्रता क्या है, चयन किस प्रक्रिया के तहत होगा और पात्र परिवारों को किन-किन सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे चयन प्रक्रिया में सही जानकारी उपलब्ध करवाएं और किसी सिफारिश या दबाव के बजाय पात्रता के आधार पर बीपीएल परिवारों के चयन में सहयोग करें।

TAGGED: Una BPL selection panchayat level
Chandrika September 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मिशन-2027 के लिए कांगड़ा कांग्रेस ने कसी कमर,धर्मशाला में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
Next Article TGT Arts के 414 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दे सरकार : SFI
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

TGT Arts के 414 चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दे सरकार : SFI

Ago

मिशन-2027 के लिए कांगड़ा कांग्रेस ने कसी कमर,धर्मशाला में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

Ago

दो साल बाद फिर सजेगा बाल विज्ञान सम्मेलन,हमीरपुर में 18 सितंबर से होगा आगाज

Ago

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष बने भूपेंद्र, भरत सिंह कलांटा को उपाध्यक्ष की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?