नाहन : देवेन्द्र कुमार- ड्रॉप्स ऑफ होप ग्रुप के संचालक ईशान राव के नेतृत्व में ग्रुप के सदस्यों ने डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन स्थित ब्लड बैंक में कुछ आवश्यक सुविधाएं शुरू करने बारे में विधायक अजय सोलंकी को मांग पत्र सौंपा।
ग्रुप के संचालक ईशान राव ने बताया कि ड्रॉप ऑफ हॉप एक ऐसा युवाओं का ग्रुप है। जिसमें हर प्रकार के ब्लड ग्रुप के सदस्य मौजूद है और किसी भी आपातकाल स्थिति में किसी भी ग्रुप के ब्लड की अति आवश्यकता पड़ती है तो सदस्य रक्तदान करने और अनमोल जीवन को बचाने के लिए तुरंत पहुंच जाते हैं। उनका कहना है कि रक्त की कमी तो सदस्यों द्वारा पूरी की जाती है परंतु बावजूद इसके मरीजों को प्लेटलेट पीआरबीसी डब्ल्यूबीसी और फ्रेश प्लाज्मा आदि की सुविधा यहां उपलब्ध ना होने के कारण मरीजों को आईजीएमसी शिमला पीजीआई या फिर जीएमसी 32 चंडीगढ़ जाना पड़ता है। जिसकी वजह से मरीजो के परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है साथ ही मरीज की जान जाने का भी खतरा बना रहता है।
ग्रुप के सदस्यों ने विधायक को सोपे गए मांग पत्र के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन स्थित ब्लड बैंक में जल्द इन सुविधाओं को शुरू करने की मांग की है। ताकि जिला के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ यह ब्लड बैंक से जुड़ी सुविधाएं भी मिल सके।
