बीबीएन/जगत सिंह- पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी की अगवाई में दून भाजपा मंडल द्वारा
डिनोटिफाइड के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया।
दून भाजपा मंडल के कार्यालय से लेकर तहसीलदार बद्दी तक दून भाजपा मंडल द्वारा रोष मार्च निकाला गया। जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल रहे।
पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने दी ये चेतावनी
भाजपा द्वारा सड़कों पर उतरकर प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया । वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया गया । सरकार से जिन जिन कार्यालयों शिलान्यास व उद्घाटनों को डी नोटिफाइड किया गया है, उन्हें जल्द खोलने की मांग उठाई गई है। साथ ही दून भाजपा मंडल द्वारा तहसीलदार बद्दी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा गया है। जिसमें जल्द ही सभी दफ्तरों और उद्घाटन और शिलान्यासों को बहाल करने की मांग उठाई गई है। परमजीत सिंह पम्मी ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही डी नोटिफिकेशन किए गए कार्यालयों को वापस बहाल नहीं किया गया, तो प्रदेश में भाजपा एकत्रित होकर एक बड़ा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
