बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- 32वीं सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हिमाचल की लड़कों और लड़कियों की टीम इन दिनों बिलासपुर के कहलूर इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। यह चैंपियनशिप 27 से 30 दिसंबर तक झारखंड के बुकारो ने आयोजित होगी।
शनिवार को जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी बिलासपुर रवि शंकर खिलाड़ियों से मिले और उन्हें चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं, हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि लड़कियों की टीम की कप्तानी साक्षी और लड़कों की सचिन को सौंपी गई है। दोनों टीमों ने 12-12 खिलाड़ी शामिल हैं। टीमों के कोच जगदेव मेहता और संजीव ठाकुर हैं, जबकि रविंद्र और अंकिता टीम मैनेजर के रूप में जाएंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश की दोनों टीमें कल सुबह रवाना होंगी।
