बिलासपुर, सुभाष-। जिले में अवैध वन उपज के परिवहन पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 18 नवंबर 2026 को भराड़ी ब्रिज समेत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहनों को जब्त किया गया।यह अभियान वन मंडलाधिकारी मृत्युंजय माधव तथा डीएफओ बिलासपुर चमन लाल के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों में चलाया गया। जांच के दौरान भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
वन विभाग का मुख्य उद्देश्य अवैध वन उपज की आवाजाही रोकना और वन संपदा को नुकसान से बचाना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए निगरानी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

