By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत
himachalNews

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/11/19 at 9:00 PM
Share

शिमला-:शिमला के गेयटी थिएटर स्थित ठाकुर हॉल में बुधवार को तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी ‘त्रिवेणी’ का आगाज हुआ। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने चंडीगढ़ के तीन प्रतिष्ठित कलाकारों राखी उन्नी सिंह, शिल्पी सिंह पटेल और के.आर. कोहली की कलाकृतियों से सजी इस प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कला के विविध रंगों के साथ प्रकृति, सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण और जीवन के सकारात्मक पहलुओं को खूबसूरती से कैनवास पर उकेरा गया है।

कलाकृतियों के जरिए दिया जीवन में आगे बढ़ने का संदेश

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कलाकारों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘त्रिवेणी’ केवल चित्रकलाओं का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न अनुभवों, संघर्षों और सकारात्मक सोच को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। प्रदर्शनी में फूलों के माध्यम से खुशहाली और सकारात्मकता का संदेश दिया गया है, जबकि समुद्री जहाजों और नावों के चित्र जीवन में आने वाली चुनौतियों और संघर्षों के बीच निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि जीवन में कठिनाइयां और विपरीत परिस्थितियां आती रहती हैं, लेकिन सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। इन कलाकृतियों में कलाकारों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।

पारंपरिक खेलों और सामाजिक विषयों को मिली कलात्मक पहचान

उपायुक्त ने कहा कि प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण और विभिन्न सामाजिक विषयों को भी विशेष स्थान दिया गया है। कलाकार के.आर. कोहली द्वारा पारंपरिक खेलों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने का प्रयास सराहनीय है। इससे नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों से जोड़ने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को अपनी प्रतिभा और विचारों को साझा करने का अवसर देती हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को देश के अन्य हिस्सों से आए कलाकारों की कला, अनुभव और रचनात्मक दृष्टिकोण को समझने का अवसर मिलता है। इससे शिमला में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ेगी और कलाकारों तथा कला प्रेमियों के बीच सार्थक संवाद को प्रोत्साहन मिलेगा।

कला प्रेमी खरीद भी सकेंगे अपनी पसंद की कलाकृतियां

प्रदर्शनी में लगाई गई कलाकृतियां बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगी। कला प्रेमी अपनी पसंद की पेंटिंग खरीदकर उन्हें अपने घरों और प्रतिष्ठानों की शोभा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कलाकारों की प्रतिभा और रचनात्मक प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदर्शनी दर्शकों को कलाकृतियों के पीछे छिपे विचारों और भावनाओं को समझने के साथ मौलिक कला को अपने संग्रह में शामिल करने का अवसर प्रदान करेगी।

उपायुक्त ने शहरवासियों से प्रदर्शनी देखने का किया आग्रह

अनुपम कश्यप ने शिमला जिला के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकृति को समझने के लिए केवल उसका अवलोकन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे कलाकार की सोच, उद्देश्य और भावनाओं को जानना भी जरूरी है। कलाकारों और दर्शकों के बीच संवाद से कला की समझ और अधिक समृद्ध होती है।

उन्होंने तीनों कलाकारों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी शिमला में इस तरह की कला प्रदर्शनियों का आयोजन होता रहेगा।उल्लेखनीय है कि ‘त्रिवेणी’ चित्रकला प्रदर्शनी गेयटी थिएटर के ठाकुर हॉल में तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान शहरवासी विभिन्न विषयों पर आधारित कलाकृतियों का अवलोकन कर सकेंगे।

TAGGED: Shimla ‘Triveni’ exhibition
Chandrika November 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देहरा में बंसी लाल गुर्जर का कांग्रेस सरकार पर हमला, किसानों के समर्थन में भरी हुंकार
Next Article तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?