मंडी/परी शर्मा- मंडी पठानकोट एनएच 154 की हालत मंडी के बिजनी के पास में खस्ता है। यंहा रोड़ के उबड़ खाबड़ होने से गढ्ड़ा बन गया है, जो दो पहिया वाहन चालको के लिए खतरें से खाली नही है। यंहा रात्री के दौरान हादसे का अदेंशा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नही धूल मिट्टी के कारण खड्डा दूर से दिखाई भी नही पड़ता। कई बार वाहन चालक अपनी गाड़ी को खड्डे से बचाने के चक्कर में दूसरी तरफ से गाड़ी को निकालते है। जिस कारण दुर्घटना घटित हो सकती है। हादसें से बचा जा सके इसके लिए एनएचएआई को चाहिए की वे इन गढ्डों को भरें और सड़क को दुरूसत करें ताकि वाहन चालकों को परेशानी ना झेलनी पड़े।
मंडी के बिजनी के पास खस्ता सड़क , चालको के लिए खतरें से खाली नही सड़क
Leave a comment
Leave a comment
