अनिल कुमार,किन्नौर : जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकोंगपिओ में एक अजीब मामला सामने आया हैं। यहां NH-5 पर बुधवार मध्यरात्रि एक वाहन को शरारती तत्वों ने सड़क से नीचे फेंक दिया। जिस वाहन को शरारती तत्त्वों की ओर से सड़क से नीचे फेंका गया वह यहां के एक स्थानीय व्यक्ति का था। इस बारे में वाहन के मालिक संजीव को तब पता चला ज़ब वे अपने कार्य से NH-5 पर उस जगह पहुंचे जहां उन्होंने अपनी गाड़ी को खड़ा किया था।
उन्होंने देखा कि उनका वाहन सड़क से नीचे गिरा है तो आसपास के लोगों से उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि मध्यरात्रि के आसपास कुछ शरारती तत्व इस वाहन के आसपास घूम रहे थे और वाहन को नीचे धकेला हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों को मदद से सबूत ढूंढने की कोशिश कर रही हैं, फिलहाल मामला पुलिस थाना रिकोंगपिओ में दर्ज हुआ हैं। पुलिस छान बीन शुरू कर चुकी हैं जिसके बाद पूरी घटना का पता चलेगा।
फिलहाल NH-5 से नीचे गिरे वाहन को पुलिस बाहर निकालने क़ा काम कर रही हैं और इसकी रिकवरी भी शरारती तत्वों के शिनाख्त होने के बाद उनसे की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी इस घटना की पूछताछ कर रही हैं।
