सचिन शर्मा, मनाली: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू मनाली में इन दिनों पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में अब बढ़ती गर्मी से तापमान में वृद्धि देखी जा रही हैं वहीं लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ो का रुख कर रहे है और यहां की हसीन वादियों में कुछ पल सुकून के बिता रहे हैं। भले ही पर्यटक कुल्लू मनाली आ कर बेहद खुश नजर आते हैं लेकिन मनाली पहुंच कर भी उन्हें अभी विश्व विख्यात रोहतांग दर्रे के दीदार नहीं हो पा रहे है इससे पर्यटकों में निराशा है।
बता दें कि कुल्लू मनाली घूमने आने वाले सैलानियों का सपना होता है कि मनाली पहुंचने पर वो विश्व विख्यात रोहतांग दर्रे में जाकर आजकल गर्मियों के महीने में बर्फ के बीच अठखेलियां करें,लेकिन इस वर्ष अभी तक रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बहाल न होने से वह इस खूबसूरत स्थान का दीदार पर्यटक नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी निराश हैं।
टैक्सी यूनियन के प्रधान वह अन्य लोगों का कहना है कि अब जिस तरह मैदानी क्षेत्रों में गर्मियां बढ़ती जा रही है ऐसे में अब मैदानी क्षेत्रों से भारी संख्या में सैलानी कुल्लू मनाली का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने के चलते इन दिनों कुल्लू मनाली का पर्यटन सीजन अपने पूरे यौवन पर हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली घूमने वाले पर्यटकों का सपना होता है कि मनाली पहुंच कर रोहतांग दर्रे के दीदार करें लेकिन अभी तक रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल न होने से जहां सैलानी इस खूबसूरत पर्यटन स्थल का दीदार नहीं कर पा रहे हैं वहीं इसका सीधा असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा हैं।
टैक्सी यूनियन मनाली के प्रधान पूर्ण चंद पोलु ने कहा कि मनाली में गर्मियों का आधा पर्यटन सीजन बीत चुका है किंतु अभी भी रोहतांग दर्रा बहाल नहीं हुआ हैं जिससे उनका टैक्सीयों का कारोबार भी प्रभावित हुआ हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द रोहतांग दर्रे को सैलानियों के लिए बहाल किया जाए।
