शिमला : कमल भारद्वाज- प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज बादल छाए हैं । मौसम विभाग के अनुसार आज और कल 2 दिनों के लिए प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा । राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। वहीं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है । वही राजधानी शिमला में बर्फबारी की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल 2 दिनों के लिए प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा । जबकि 11 फरवरी से धूप खिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 2 दिनों में प्रदेश के 6 जिलों चंबा, लाहौल स्पीति ,किन्नौर ,कुल्लू ,कांगड़ा और शिमला के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है । उन्होंने बताया कि राजधानी शिमला में इस बार सर्दी के मौसम में बहुत कम बर्फबारी हो पाई है। जबकि आज और कल बिगड़े मौसम में भी शहर में बर्फबारी की संभावना नहीं है । आज और कल यहां हल्की वर्षा हो सकती है ।
