शिमला : कमल भारद्वाज – हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को बने अभी 2 महीने का समय हुआ है ,वहीं बागबानी मंत्री जगत नेगी का ब्यान सुर्खियों में है । जहां जगत नेगी के ब्यान से बागवानों में निराशा है , वहीं कोर्ट जाने की बात भी की जा रही है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए बागबानी मंत्री ने प्रदेश के बागवानों से अपील भी की है कि अभी सेब के दामों पर विचार-विमर्श हो रहा है कि किस तरह से बागवानों को सेब का उचित समर्थन मूल्य देना है और यूनिवर्सल कार्टन यानी सेब के लिए 20 किलो की पेकिंग को लाया जाएगा, वहीं जो बागवानों को दवाइयों पर सब्सिडी बहाल कर दी गई है।पूर्व की सरकार ने ये सब्सिडी बंद कर दी थी ।
Apmc एक्ट को लागू करने को लेकर भी सरकार चिंतित है कि इसे बागवानों के लिए किस तरह से लागू करना है, क्योंकि बागवानों को फलों के दाम का भुगतान उचित समय पर किया जाए। इसपर भी सरकार गंभीर है और इसे आने वाले समय में जल्द लागू करेगी। वही नेगी विपक्ष पर हमलावर होते हुए बोले कि विपक्ष अभी तक अपनी हार से उभर नहीं पाए है । जिसमें ये अनाप शनाप ब्यान बाजी कर रहे है । सरकार ने अपनी 10 गारंटीओ को पूरा करने का प्रण लिया है और समय के साथ-साथ इसे पूरा भी करेगी पर विपक्ष बागवानों को भड़काने का काम ना करे बागवानों के के साथ किए गए वायदों को पूरा किया जाएगा और उन्हें पूरा सहयोग सरकार की ओर से मिलेगा
