मंडी : परी शर्मा : सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश पटियाल ने सदर विधायक अनिल शर्मा द्वारा कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ दिए बयान की निंदा की है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार मे रहते हुए विधायक कुछ नही करवा पाए, अब जब सरकार कांग्रेस की है तब विकास कार्य करवाने की बात कह रहे है। उधर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी की बातों को नकारा है।
वरिष्ठ नेता कौल सिंह पर टीका टिप्पणी करना गलत
मंडी में प्रेस वार्ता में कहा कि हाल ही में सदर विधायक अनिल शर्मा ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि मंडी में हारे हुए नेता विकास के कार्य को नहीं कर पाएंगे। जितने भी विकास कार्य होंगे उनको गति देने में मैं पूर्ण रुप से सक्षम हुं। योगेश पटयाल ने कहा कि भाजपा सरकार मे भी वह विधायक थे लेकिन कोई भी विकास कार्य लनहीं करा पाए। योगेश पटयाल ने कहा कि विधायक द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह पर टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है।
कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी की बातो को नकारा
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि पधर में सांसद प्रतिभा सिंह ने पधर में कहा था कि अगर द्रंग से कौल सिंह जीतते तो वे मुख्यमंत्री के दावेदार थे। उन्होंने कहा कि इस बयान से कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है कांग्रेस पार्टी सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित किए जाएंगे।
