मंडी : परी शर्मा -.बाबा भूतनाथ को एक महीने तक जल नही चढ़ेगा क्योकि इन दिनों शिवलिंग पर मक्कखन का लेप लगा है और विभिन्न रूपों में सजकर भूतनाथ दर्शन दे रहे है। श्रृंगार प्रक्रिया के आठवें दिन मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ को वीजा हनुमान मंदिर के स्वरूप में सजाया गया। वीजा हनुमान मंदिर गुजरात के अहमदाबाद में है।
श्रृंगार प्रक्रिया के आठवें दिन भूतनाथ वीजा हनुमान मंदिर के स्वरूप में सजे
अगर आप विदेश जाना चाहते है लेकिन वीजा नही लग रहा तो आप वीजा की अर्जी हनुमान जी से लगा सकते है। गुजरात के अहमदाबाद में वीजा हनुमान मंदिर है जंहा ऐसे भक्त पहुंचते है जिनका वीजा नही लगता, लेकिन मंडी वालों को अहमदाबाद जाने की आवश्यकता नही है। वे वीजा की अर्जी के लिए मंडी के बाबा भूतनाथ पहुंच कर अपनी मन्नत हनुमान तक पहुंचा सकते है। जी हां आज बाबा भूतनाथ वीजा हनुमान के रूप में आप सबकी मन्नत पूरी करेगेे। तारा रात्रि से चले श्रृंगार प्रक्रिया के आज आठवें दिन भोले शंकर को वीजा हनुमान मंदिर के स्वरूप में सजाया गया। भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती बताते है कि बाबा को प्राचीन समय से एक महीने तक यानि शिवरात्री तक मक्कखन चढ़ाने की पंरपंरा है जिसका निवर्हन आज भी वे कर रहे है। उन्होने बताया 400 साल पुराने मंदिर वीजा हनुमान के रूप में आज शिव शंकर का श्रृंगार किया गया है। ये मंदिर गुजरात के अहमदाबाद में है। मान्यता है कि जिनका विदेश जाने के लिए वीजा नही लगता अगर वे इस मंदिर में पूजा अर्चना करते है तो उनकी इच्छा पूरी हो जाती है व तत्काल वीजा मिल जाता है।
बता दे कि महाशिवरात्री तक छोटी काशी के आराध्य बाबा भूतनाथ भक्तों को अलग अलग रूपों में दर्शन दे रहे है। जिन भक्तों की हनुमान में गहरी आस्था है वे आज बाबा भूतनाथ में दर्शन कर रहे है तारा रात्रि से चले इस श्रृंगार प्रक्रिया के आठवें दिन आज भोलेशंकर को वीजा हनुमान मंदिर के स्वरूप में सजाया गया।
