हमीरपुर, अरविंद-:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र, हमीरपुर में जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र प्रदेश के प्रमुख अध्ययन केंद्रों में शामिल है। यहां वर्तमान में चार हजार से अधिक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं।
अध्ययन केंद्र के सह-समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि जुलाई सत्र से एमएससी कंप्यूटर साइंस और एमएससी जलवायु परिवर्तन जैसे दो नए स्नातकोत्तर कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। इन नए पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरते क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुसार उपलब्ध कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया और पाठ्यक्रमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए छात्र राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।संजय कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
