सोलन : योगेश शर्मा- सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल आज एक दिवसीय सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे । उन्होंने सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क में आयोजित लायंस क्लब सोलन द्वारा अंगदान जागरूकता विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस दौरान उन्होंने इस चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया, वहीं लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की है।
धनीराम शांडिल ने कहा कि लायंस क्लब सोलन जिस तरह से सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर आगे आ रहा है और लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक कर रहा है, उससे सभी को सीख लेने की जरूरत है ।धनीराम शांडिल ने कहा कि यदि हमारा शरीर मरने के बाद किसी और व्यक्ति के काम है उससे बड़ा कोई भी धर्म नहीं हो सकता है।डाॅ. शांडिल ने कहा कि मृत्यु के उपरांत अंगदान करने से जहां बहुमूल्य मानवीय जीवन बचाए जा सकते है वहीं पीड़ित मानवता की अनंत सेवा भी की जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अंगदान जागरूकता के लिए व्यापक कार्य करने की आवश्यकता है, क्योंकि मृत्य का आंकड़ा बताता है कि अगर शत प्रतिशत अंगदान किया जाए तो अंग की कमी से होने वाली मृत्य पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।
