सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को जिला सोलन में 11 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले इस वक्त सोलन जिला में ही मौजूद है। जिला के धर्मपुर ब्लॉक में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, विभाग द्वारा इसको लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। ऐसे में लगातार संक्रमण के मामलों में भी इजाफा हो रहा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है वहीं सेपलिंग बढ़ाने के निर्देश भी जिला में दिए गए हैं।
मंगलवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 77 लोगों के सैंपल लिए थे जिसमे से 11 लोगों की रिपोर्ट रैट टेस्टिंग के माध्यम से पॉजिटिव आई है। इन मामलों में 10 मामले धर्मपुर ब्लॉक और एक मामला जिले में अन्य जगह पर पॉजिटिव आया है जिसके बाद विभाग अलर्ट हो चुका है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने इसकी पुष्टि की है।
