मंडी : धर्मवीर ( TSN)-13 दिन बीत जाने के बाद भी बल्हघाटी के लालमन का शव भारत नहीं लाया जा सका है। लालमन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वो श+व के घर पहुंचने के इंतजार में हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस परिवार को अभी श+व के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
बता दें कि बल्ह उपमंडल के जड़ोली गांव निवासी 49 वर्षीय लालमन की सउदी अरब में बीती 10 सितंबर को मौ+त हो गई है। लालमन वहां बीते 6 वर्षों से एक कंपनी में बतौर मैकेनिक कार्यरत था। लेकिन परिवार वालों को लालमन की मौ+त की सूचना कंपनी प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई बल्कि लालमन के एक साथी ने इन्हें फोन पर बताया कि हार्ट अटैक के कारण 10 सितंबर को लालमन की मौ+त हो चुकी है। परिजनों में इस बात को लेकर नाराजगी के कि कंपनी प्रबंधन मौत की खबर छुपाने के साथ ही उनके श+व को भी घर नहीं भेज रहा है। लालमन के बेटे मुकेश ने जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि शव को जल्द से जल्द भारत वापिस लाया जाए। लालमन के परिवार में दो बेटे, पत्नी व बूढ़ी मां है। लालमन के निधन की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अभी तक शव के भारत न पहुंचने से परिजन और ज्यादा परेशान हैं।
हम केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में
वहीं, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि इस संदर्भ में केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है। शव को भारत लाने की सारी प्रक्रिया केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा ही की जानी है। जिला प्रशासन इस विषय पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है और श+व को भारत लाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।
