By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ग्राम पंचायत कालूझिंडा के गांव कोटियां में अवैध खनन की मार से त्रस्त ग्रामीणों का छलका दर्द
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ग्राम पंचायत कालूझिंडा के गांव कोटियां में अवैध खनन की मार से त्रस्त ग्रामीणों का छलका दर्द
himachalNews

ग्राम पंचायत कालूझिंडा के गांव कोटियां में अवैध खनन की मार से त्रस्त ग्रामीणों का छलका दर्द

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2023/09/23 at 11:46 AM
Share

बीबीएन : जगत सिंह ( TSN)- एक नब्बे वर्षीय वृद्ध की आंखों से खनन की मार का छलकता दर्द हर किसी को रूलाकर रख देगा। अवैध खनन नाल मेरी नदी कंडे दी जमीन हड़ गई, जद इनां नू रोकन जांदे तां एह मारन नू आंदे। रात नू इंना दे 20-20 बंदे हथियारां नाल खड़े हुंदे। तुसी दसो की करिए असीं। पुलिस को शिकायत करो तां पुलिस 2-2 घंटे नहीं पुज दी, खनन विभाग नूं शिकायत करो तां ओह कैंदे साढे कोल गड्डी नहीं। 90 साल मेरी उम्र हो गई, जो कुछ आज कोटियां पिंड च हो रेया आज तक कदे नहीं होया। यह शब्द उस बुजुर्ग के हैं जिसने सारी उम्र बच्चों की तरह अपनी जमीन को पाला बोया और सहेज कर रखा। आज नदी में हो रहा अवैध खनन उसकी जमीन को निगल गया।

दून हल्के की ग्राम पंचायत कालूझिंडा के गांव कोटियां में सिर्फ एक बुजुर्ग ही नहीं बल्कि दर्जनों लोगों के सीने पर पीला पंजा चल रहा है। लोगों की सिर्फ जमीनें ही नहीं बल्कि नदी किनारे बना खेल मैदान, शमशान घाट और सडक़ आज अवैध खनन के चलते गिरने की कगार पर है। ग्राम पंचायत कालूझिंडा की तरफ से यहां हो रहे अवैध खनन की शिकायत एसपी बद्दी व एसडीएम नालागढ़ को भी सौंपी गई। लेकिन नतीजा कुछ नहीं हुआ और रात के अंधेरे में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि बरोटीवाला पुलिस थाना से कालूझिंडा के गांव कोटियां की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। शातिर खनन माफिया द्वारा बरोटीवाला पुलिस थाने के समीप अपनी टीम खड़ी की जाती है। ग्रामीणों की सूचना के बाद जब पुलिस टीम थाने से निकलती है तो वहां खड़ी टीम फोन करके सूचना दे देती है कि पुलिस टीम निकली है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती है तब तक वहां से जेसीबी मशीने व टिप्पर गायब हो चुके होते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि खनन विभाग के पास अपनी गाड़ी नहीं है। जब लोग खनन विभाग से शिकायत करते हैं तो आगे से माईनिंग इंस्पेक्टर से जबाब मिलता है कि हमारे पास गाड़ी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन से किसानों की जमीन, गांव का शमशानघाट, नदी किनारे बना खेल मैदान और सडक़ बहने की कगार पर है।

ग्राम पंचायत कालूझिंडा के उपप्रधान राजीव नेगी ने मांग उठाई कि यहां स्थापित कै्रशर और इनकी लीज की जांच होनी चाहिए। खनन विभाग अगर गहनता से क्रैशर पर लगे खनन सामग्री के ढेरों के सैंपल भरे और क्रैशर की लीज की जांच करे तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। क्रैशर पर नदियों से चोरी करके खनन सामग्री दो नंबर में पहुंचाई जा रही है। राजीव नेगी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा कोटियां गांव में 6 कैमरे स्थापित किए गए हैं जो एसपी कार्यालय से कनेक्ट हैं। अगर कैमरा टीम इन 6 कैमरों की रात की रिकार्डिंग चैक करे तो अवैध खनन के चल रहे इस सारे खेल से पर्दा उठ जाएगा।

गांव कोटियां के प्रीतम ने कहा कि हिमाचल में भी हरियाणा की तर्ज पर चालान का प्रावधान हो। हरियाणा में अवैध खनन में संलिप्त टिप्पर या मशीन की कीमत से आधा का चालान किया जाता है। अगर जेसीबी या टिप्पर की इंशारेंस वैल्यू 15 लाख है तो वहां साढ़े सात लाख का चालान किया जाता है। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने वाले वाहन को बांड कर दिया जाता है। लोगों ने यहा भी मांग उठाई है कि खनन विभाग और पुलिस को क्रैशरों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने चाहिए जिन से खनन विभाग और पुलिस कै्रशर की हर गतिविधि पर नजर रख सके।

कोटियां में हो रहे अवैध खनन की जांच के निर्देश

जिला बद्दी एसपी मोहित चावला ने कहा कि कोटियां में हो रहे अवैध खनन की जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कै्रशर की जांच व लीज की जांच के निर्देश भी माईनिंग इंस्पेक्टर नालागढ़ को दिए गए हैं। नालागढ़ में खनन विभाग को गाड़ी उपलब्ध करवाने के लिए जिलाधीश सोलन को लिखा गया है, औपचारिकताएं पूरी होते ही गाड़ी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

TAGGED: BBN illegal mining in Kotian village of Gram Panchayat
Chandrika September 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 25 सितंबर को भाजपा के विधानसभा घेराव के लिए हमीरपुर जिला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लेंगे भाग: देशराज शर्मा
Next Article 13 दिन बीत गए लेकिन अभी तक भारत नहीं पहुंचा लालमन का श+व…परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?