By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 1300 करोड़ के शिवा प्रोजेक्ट को मिली वित्त मंत्रालय की मंजूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 1300 करोड़ के शिवा प्रोजेक्ट को मिली वित्त मंत्रालय की मंजूरी
himachal

1300 करोड़ के शिवा प्रोजेक्ट को मिली वित्त मंत्रालय की मंजूरी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/19 at 3:35 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से हिमाचल के लिए 13 सौ करोड़ रूपए के उपोष्ण कटिबंधीय बागवानी सिंचाई एवं मूल्यवर्धन (एचपी शिवा) परियोजना मंजूर की है। इस परियोजना से हिमाचल को लाभ मिलेगा और हिमाचल इस प्रोजेक्ट से फल राज्य बनेगा।

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना, सिरमौर बिलासपुर के लिए यह परियोजना मंजूर की गई है। एशियाई विकास बैंक इस परियोजना के लिए 1036 करोड़ रूपये की वित्तय सहायता प्रदान करेगा, शेष राशि प्रदेश सरकार की ओर से खर्च की जाएगी। सात जिलों के 28 विकास खंडों में लगभग 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में यह परियोजना लागू कि जाएगी।

जिला उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर मंडल के प्रभारी अनिल कौशल ने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से सात जिलों में संतरा, अमरूद, अनारा, लीची, जापानी फल, आम आदि फलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। यह परियोजना 2022-23 से 2027-28 तक चलेगी, इस परियोजना के तहत 15 हजार से अधिक किसान परिवार लाभांवित होंगें। इस प्रोजेक्ट के तहत 1 करोड़ फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे जिससे की पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी।

अनिल कौशल ने कहा कि परियोजन के तहत प्रदेश के 4 जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर के 17 क्लस्टरों में 200 हेक्टेयर क्षेत्र पर संतरा, अमरूद, लीची, और अनार का उच्च घनत्व पौधारोपण किया गया था जिसके परिणाम सफल रहे है।

कौशल ने इस प्रोजेकट को पोषित करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया साथ ही कहा कि डबल इंजन सरकार के संयुक्त प्रयासों से हिमाचल प्रदेश शिखर की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि “एचपी शिवा“ परियोजना का मुख्य उद्देश्य बागवानों को स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करवाना है ताकि इन क्षेत्रों से युवा आबादी का प्लायन शहरों की तरफ ना हो।

बागवानी को सुदृढ़ करने के लिए एचपी शिवा प्रोजेक्ट लोगों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। मुख्य परियोजना के प्रथम चरण में 975 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस परियोजना के पहले चरण में सात जिलों में हजारों हेक्टेयर भूमि पर फलदार पौधों को उगाया जाएगा 15000 किसान लाभांवित होंगे और हिमाचल की आर्थिकी सुदृढ़ होगे , जिससे भाजपा की डबल इंजन सरकार को किसानों का समर्थन निश्चित है।

admin September 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दून के विधायक अपने आप को हारता देख बौखला गए: राम कुमार
Next Article पहली नवरात्रि से शुरू होगा मां शूलिनी सोलन शॉपिंग फेस्टिवल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?