सोलन/योगेश शर्मा: मां शूलिनी सोलन शॉपिंग फेस्टिवल 26 सितम्बर से सोलन शहर में शुरू होने जा रहा है। इस फेस्टीवल में जहां एक ओर ग्राहकों को कार जीतने का मौका मिलेगा। वहीं व्यापारियों को मंदी से भी निजात मिलेगी।
यह जानकारी इस योजना के प्रधान सुधीर आहूजा ने सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस योजना में ग्राहकों को स्कूटी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी के साथ साथ अन्य इनाम भी जीतने के मौके प्रदान किए जाएंगे। आप को बता दें कि 500 रुपए की खरीद पर कूपन दिया जाएगा। जिसका कूपन निकलेगा वह इनाम हासिल करेगा। इस मौके पर शोभित बहल, गौरव सभरवाल,राजेश सतेजा, संजय सभरवाल,जयंत सूद,उमेद चन्देल,राहुल बट्टू,इंद्र मोहन सूरी भी विशेष रूप से उपथित रहे।
