मंडी,धर्मवीर(TSN)-मिशन आरआईईवी एमएमसीएस लिमिटेड हेड ऑफिस शिमला के द्वारा जिला मंडी के लिए 14 पद ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफिसर के भरे जा रहे हैं। इन इन पदों के लिए साक्षात्कार आने वाले 9 सितंबर को उपरोजगार कार्यालय गोहर में सुबह 11 बजे से लिया जाएगा। ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफिसर के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
प्रतिमाह 20 हज़ार वेतन के साथ अन्य लाभ
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट,एमबीए तथा आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। चयनित आवेदक को प्रतिमाह 20 हज़ार वेतन के साथ अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।चयनित आवेदक की नियुक्ति ब्लॉक लेवल पर की जाएगी और आवेदक का चयन उसकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर होगा।प्रभारी उप रोजगार कार्यालय गोहर राकेश कुमार ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों,आधार कार्ड,रोजगार प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उप रोजगार कार्यालय में 9 सितंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94594 87775 पर भी संपर्क कर सकते हैं ।
