मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी में राज्यकर एवं आबकारी विभाग की टीम ने टेंपो चालक को अवैध रूप से ले जायी जा रही श.राब के साथ दबोचा है।विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।बताया जा रहा है कि अवैध रूप से लाई जा रही यह श.राब जिला बिलासपुर से लाई जा रही थी। विभाग ने टीम ने आरोपी टेंपो चालक को वाहन सहित दबोचते हुए आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्यकर एवं आबकारी विभाग मंडी की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दूसरे जिलों से मंडी जिला में अवैध श.राब पहुंचाई जा रही है। जिस पर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीती रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पुलघराट के पास नाका लगा दिया।नाके के दौरान विभाग की टीम ने सुंदरनगर की ओर से आ रहे टेंपो चालक का चेंकिग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पाया है कि टैंपू में दर्जनों शराब की पेटियां भरी हुई है। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने चालक से संबंधित दस्तावेज पास और परमिट मांगे, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं पाया। जिसके बाद इस अवैध शराब की गिनती की गई, जिसमें 70 पेटी देशी, 14 रॉयल स्टैग व 3 पेटी बीयर की पाई गई। इस बारे में उपायुक्त राज्यकर एवं आबकारी विभाग मंडी मनोज डोगरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें कुल 87 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है।वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सदर थाना की टीम द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
