संजु चौधरी, शिमला: अगर आप का इलाज भी प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी से चल रहा हैं, तो अब अपनी ओपीडी में आने से पहले जिस डॉक्टर से आप इलाज करवा रहे हैं वह उपलब्ध होगा या नहीं इसकी जानकारी जरूर हासिल कर ले। आईजीएमसी में प्रतिवर्ष मिली अवकाश के चलते अस्पताल के 171 डॉक्टर छुट्टियों पर है। 36 विभागों के यह डॉक्टर 9 मार्च तक अवकाश पर रहेंगे जबकि पहले हाफ में छुट्टियों पर गए डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं।
आईजीएमसी प्रिंसिपल डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि डॉक्टरों को यह अवकाश प्रतिवर्ष होता हैं। जिन पुराने डॉक्टरों से मरीज उपचार करवा रहे थे, वो आज से नहीं मिलेंगे। सभी डॉक्टर 9 मार्च तक अवकाश पर रहेंगे। डॉक्टरों के अवकाश पर रहने के कारण मरीज परेशान न हो उसके लिए अन्य सभी मौजूदा स्टाफ काम में लगा हुआ हैं। दो चरणों में चलने वाली इन छुट्टियों में 38 दिनों तक चिकित्सक अवकाश पर रहते हैं।
उन्होंने बताया कि सर्दियों के समय में कम मरीज अस्पताल में पहुंचते हैं, इसलिए सर्दियों में डॉक्टरों को छुट्टी पर भेजा जाता हैं। मरीजों को इंतज़ार न करना पड़े इसके लिए 50 फीसदी डॉक्टर हमेशा अस्पताल में उपलब्ध रहते हैं।
