सोलन/योगेश शर्मा: सोलन के कसौली ने भारत माता की जय के साथ योगी आदित्यनाथ ने अपना सम्बोधन शुरू किया। इस दौरान योगी ने कहा कि अयोध्या की धरती से हिमाचल आया हूं इसीलिए आप सभी को राम-राम। उन्होंने कहा कि सब जानते है कि मैं आज हिमाचल दौरे पर हूं, अब कसौली आया हूँ और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की लहर है। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की ताकत को हिमाचल ने महसूस किया है और यहां की जनता मिशन रिपीट के लिए तैयार है। योगी ने कहा कि जब भी बात देश की जाती है तो वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज भारत वर्ल्ड लेवल पर प्रतिनिधित्व कर रहा है, अब नया भारत है जो मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ता जा रहा है।
आदित्यनाथ योगी ने कहा कि हिमाचल के हर कस्बे हर गांव में मोदी जी आए है, हर बात को जानते है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए मोदी सरकार वचनबद्ध है। विरासत का सम्मान करना मोदी सरकार का पहला काम है और इसका परिणाम राम मंदिर का निर्माण है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या ने भगवान राम का मंदिर बन रहा है, काशी में काशी विश्वनाथ संवर चुका है। केदारनाथ, महाकाल में भी विकास कार्य करवाया गया है। एक तरफ आस्था का सम्मान दूसरी तरफ आजादी के लिए मर मिटने वाले लोगो के लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है। भाषा, जात पात को छोड़कर आज हर वर्ग तक योजनाओ का लाभ पहुंच रहा है।
