By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लाहौल स्पिति कांग्रेस ने खोया अपना अनमोल रत्न, 91 वर्ष की उम्र ने हुआ पूर्व जिला अध्यक्ष दुनी चंद का निधन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लाहौल स्पिति कांग्रेस ने खोया अपना अनमोल रत्न, 91 वर्ष की उम्र ने हुआ पूर्व जिला अध्यक्ष दुनी चंद का निधन
himachal

लाहौल स्पिति कांग्रेस ने खोया अपना अनमोल रत्न, 91 वर्ष की उम्र ने हुआ पूर्व जिला अध्यक्ष दुनी चंद का निधन

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/28 at 4:40 PM
Share

सचिन शर्मा, केलांग: लाहौल स्पीति कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दुनी चंद का मंगलवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जहां समस्त लाहौल स्पीति में मातम छा गया है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। दुनी चंद ठाकुर राजनीतिक क्षेत्र में एक महान हस्ती थी जिन की कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकेगी। खासकर लाहौल स्पीति में कांग्रेस के संगठन की जड़ें मजबूत करने में जो भूमिका उन्होंने निभाई है वह सराहनीय है।

लाहौल स्पिति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने दुनी चंद ठाकुर के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि आज लाहौल स्पीति कांग्रेस ने अपना अनमोल रत्न खो दिया है। उनकी कमी हमेशा लाहौल स्पीति कांग्रेस को खलेगी। उन्होंने कहा कि दुनी चंद राजनीति के क्षेत्र में एक महान हस्ती थे और उन्होंने जहां लाहौल स्पीति में निहालचंद, देवी सिंह ठाकुर व लता ठाकुर जैसे दिग्गज नेताओं के साथ काम किया है, वहीं लाहौल स्पीति में कांग्रेस को मजबूत बनाने और खड़ा करने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

70 ओर 80 के दशक में जहां दुनी चंद ठाकुर लाहौल स्पीति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। उस समय 1972 में देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लाहौल स्पीति की विधायक लता ठाकुर के विशेष आग्रह पर लाहौल स्पीति में पहली बार आई थी। तो प्रधानमंत्री के लाहौल स्पीति के पहले दौरे में भी घाटी में व्यवस्थाओं को संभालने की जिम्मेवारी लता ठाकुर ने दुनी चंद ठाकुर को दी गई थी, जिसे उन्होंने बखुबी निभाया था। रवि ठाकुर ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में दुनी चंद ठाकुर ने हमेशा उनका मार्ग दर्शन किया। ऐसे में उनके अचानक चले जाने से उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उन्होंने आज अपना एक राजनीतिक गुरु खो दिया हो।

रवि ठाकुर ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय दुनी चंद ठाकुर के साथ उनकी सैकड़ों ऐसी यादें हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है और ईश्वर से यह प्रार्थना की है कि इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति भगवान परिवार के सदस्यों को प्रदान करे।

बता दें कि दुनी चंद ठाकुर जी लाहौल के शाशिन गांव के रहने वाले थे और लाहौल स्पीति की जानी मानी राजनीतिक हस्ती थी। दुनी चंद ठाकुर अपने पीछे चार पुत्रों को छोड़ गए है। उनके निधन की खबर ने लाहौल स्पिति कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को स्तब्ध कर डाला है। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुनी चंद ठाकुर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।

admin September 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, मेडिकल कॉलेज बना रेफरल अस्पताल:सुरजीत ठाकुर
Next Article भारतीय सेना के चेतक कोर गनर्स ग्रुप को मिली सफ़लता, पूरा किया 345 किलोमीटर का ट्रैकिंग अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?