संजीव महाजन,नूरपूर – नूरपुर क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला रिन्ना में एक दिवसीय खंड स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता को सदबां स्कूल की टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस कब्बड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ स्कूली टीमों सदबां, भड़वार , रिन्ना , कोट पलाडी , हटली , गईं लगोड,डननी,खैरियां के स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सदबां और खैरियां के बीच हुआ जिसमें सदबां की टीम विजेता बनी। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी युवा रोहित कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ओर बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के कर्मचरियों के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
