बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -जिला बिलासपुर के 20 बागवान जंगली गैंदा, तुलसी की आधुनिक तकनीक से खेती के गुर सीखेंगे । जिला बिलासपुर के बागबान पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए उद्यान प्रसार अधिकारी झंडूता सुरेश शर्मा के साथ सेंटर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्लांट्स लखनऊ के लिए रवाना हुए है |
प्रशिक्षण के लिए विकास खंड स्वारघाट से 5 बागबान, विकास खंड घुमारवीं से 5, विकास खंड सदर से 6 और झंडूता विकास खंड से 4 बागबान लखनऊ के लिए रवाना हुए है । जिला समन्वय अधिकारी एवं उद्यान विकास अधिकारी स्वारघाट डॉक्टर रमल अंगारिया ने बताया कि महक परियोजना के तहत जिला बिलासपुर के 20 बागवानो को यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बागबानो को औषधीय व् सुगन्धित पौधों जैसे की जंगली गैंदा, तुलसी इत्यादि की आधुनिक खेती व तकनीक के बारे में बताया जाएगा | डॉक्टर रमल अंगारिया ने 20 बागवानो के समूह को स्वारघाट से रवाना किया ।
