अनिल नेगी,किन्नौर: रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी की ओर से शनिवार को सापनी गांव में मेडिसिन कलेक्शन बॉक्स स्थापित किया गया। इस मेडिकल बॉक्स में गांव के लोग अपने घरों में बची दवाइयों को एकत्र करेंगे ताकि वह दवाइयां किसी जरूरतमंद मरीज के काम आ सके।
इस दौरान ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छेरिंग ज्ञालसन नेगी, उपाध्यक्ष जगमोहन नेगी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव टेक चंद नेगी, बलवंत नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत सापनी व हिम्मत नेगी उपस्थित रहे जिन्होंने यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से किए जा रहे इस काम की सराहना की । रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी के अध्यक्ष ईश्वर ज्ञान नेगी ने जानकारी देते हुए बताया की आज सोसायटी की ओर से गांव में भी एक मेडिसिन कलेक्शन बॉक्स स्थापित किया गया हैं पीएचसी सापनी को सौंपा हैं।
उन्होंने ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों में बच दवाइयों को इस बॉक्स में डाले ताकि वो दवाइयां किसी जरूर मंद को दी जा सकें। साथ ही आज रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी व पुलिस विभाग की ओर से सापनी गांव में नशे के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमें थाना प्रभारी सांगला अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज करछम राम लाल ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान अनिल कुमार ने सभी से आग्रह किया कि आज की युवा पीढ़ी चिट्टे के नशे में डूब रहे हैं। ऐसे में माता पिताओं को उनके ऊपर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है ताकि इस चिट्टे के नशे को जिला में रोका जा सके ।
