By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंडोह में अंचल स्तरीय खेलों में 200 बच्चों ने दिखाए अपनी प्रतिभा के जौहर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंडोह में अंचल स्तरीय खेलों में 200 बच्चों ने दिखाए अपनी प्रतिभा के जौहर
himachalSports

पंडोह में अंचल स्तरीय खेलों में 200 बच्चों ने दिखाए अपनी प्रतिभा के जौहर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/10/28 at 4:44 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-एकल अभियान के तहत संचालित किए जा रहे एकल विद्यालयों की अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन पंडोह स्थित थर्ड बटालियन के मैदान में किया गया।इसमें मंडी अंचल के तहत आने वाले 10 संचों से आए 200 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ द्रंग मंडल भाजपा के सचिव शेर सिंह ने किया।उन्होंने एकल अभियान के तहत चलाए जा रहे इन विद्यालयों के संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय जहां बच्चों के सर्वांगिण विकास पर ध्यान दे रहे हैं वहीं बच्चों को अपने धर्म और संस्कृति के प्रति भी सजग कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और अपनी तरफ से 5100 की राशि प्रदान की।

धर्म के साथ जोड़ने से लेकर सर्वांगिण विकास तक अहम भूमिका निभा रहा एकल अभियान

आयोजक राम ने बताया कि एक अभियान संभाग उत्तर हिमाचल के तहत मंडी अंचल आता है जिसमें 10 संच गठित किए गए हैं। एक संच में 30 गांवों को शामिल किया गया है जहां के बच्चों के लिए स्कूल के बाद सांयकाल में एकल विद्यालय का संचालन किया जाता है।इस एकल विद्यालय में बच्चों को पांच प्रकार की शिक्षा दी जा रही है जिसमें मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षा,अरोग्य शिक्षा,ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा और संस्कार शिक्षा शामिल है। वहीं,अंचल शिक्षिका बिंद्रा ठाकुर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 200 बच्चे 100, 200, 400, 600 मीटर रेस, कुश्ती, हाई जम्प,लांग जम्प और कबड्डी जैसी खेलों में भाग ले रहे हैं।इस मौके पर समाजसेवी मोहन सिंह, अंचल समिति संस्कार शिक्षा के अध्यक्ष मनोहर लाल और उपाध्यक्ष देश राज सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

TAGGED: Pandoh zonal level games
Chandrika October 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर कलर नकराना गांव के लोगों ने श.राब ठेका बंद करने की मांग उठाई…किया चक्का जाम
Next Article बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला…बड़े आंदोलन के साथ ब्लैकआउट की भी चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?