मंडी/परी शर्मा-एनटीपीसी कोलडैम के महाप्रबंधक इंजीनियर कुलविंदर सिंह ने कहा कि 2032 तक 130 गीगा वॉट की कंपनी एनटीपीसी की स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
एनटीपीसी कोलडैम के महाप्रबंधक इंजीनियर कुलविंदर सिंह ने कोलडैम में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा है कि आजकल वर्तमान में ग्रीन पावर प्लांट पर बहुत जोर है और एनटीपीसी ने 2032 तक 60 गीगा वॉट सोलर हाइड्रो और विंड से बनाकर पॉवर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कंपनी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरकार के साथ कमिटमेंट है कि ग्रीनहाउसेस को कम करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
