संजु चौधरी, शिमला: भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में राहुल गांधी के साथ लोग काफी तादाद में जुड़ रहे और यह यात्रा काफी सफल हो रही हैं जिससे भाजपा घबरा गई हैं और इस यात्रा को रोकने के लिए क़ई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है।त यह बात कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने को लेकर लिखे पत्र पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने पलटवार करते हुए कही।
शिमला ने आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के भाजपा नेताओं का देश की आजादी में कोई योगदान न होने के बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का देश की आजादी में कोई भी योगदान नहीं हैं। कांग्रेस ने देश को आजाद करवाया और देश के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है और उस समय भाजपा के नेता अंग्रेजों के साथ खड़े थे और उनके नेताओं ने उस समय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कोर्ट में जाकर गवाही तक दी थी।
कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा नेताओं के पूर्वजों का देश की आजादी या स्वतंत्रता संग्राम में कोई भी योगदान नहीं रहा हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं ने देश को आजाद ही नहीं करवाया बल्कि देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण भी न्यौछावर किए हैं। चाहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हो या पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी हो उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देश के लिए दी हैं। उन्होंने कहा कि जो बयान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है वह उसका समर्थन करते है।
वहीं केंद्र सरकार की ओर से भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए कोरोना मामलों का हवाला देने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कुलदीप राठौर ने कहा की जब राज्यों में चुनाव हुए तो उस समय कोरोना नज़र नहीं आया और जब राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो कोरोना के मामले बढ़ते नज़र आ रहे हैं। यह केंद सरकार की ओर से भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं।
