राहुल चावला, कांगड़ा(TSN): पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में रविवार को 22वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ परेड का निरीक्षण करने के साथ हुआ। इस के बाद सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलवाई गई व प्रशिक्षुओं ने अपना जोहर दिखाते हुए किस तरह दुश्मन पर जीत पानी है इसके दाव पेच भी बताए।
22वे दीक्षांत समारोह में 1093 प्रशिक्षु पास आउट हुए जिसमें 822 पुरुष और 271 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। इस मौके पर आज हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने पहले परेड का निरीक्षण किया और उसके बाद सलामी दी। इसके बाद सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर सीपीएस किशोरी लाल, सीपीएस आशीष बुटेल और जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा भी मौजूद रहे।
यहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में जो आपदा आई है उसमें पुलिस कर्मियों का बेहतरीन योगदान और बेहतर प्रदर्शन रहा हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही 1200 स्पेशल कमांडो की भर्ती की जाएगी और जितने भी रिक्त पद हैं उनको भी भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि थानों के आधुनिकरण के लिए और पुलिस में किस प्रकार से टेक्नोलॉजी का प्रयोग हो इसके प्रयास किए जा रहे है व इस दिशा में पुलिस विभाग भी आगे बढ़ रहा हैं। सरकार भी पुलिस की जो सुधारवादी सोच है उसको आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्घ हैं।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की आर्थिक बदहाली के बाद व प्रदेश में आई आपदा के बाद जिन लोगों के घर छीन गए हैं उन लोगों को दोवारा बसाने के लिए 35 सौ करोड़ का बजट पारित किया हैं जबकि इसी पैकेज में रख रखाव भी किया जाना हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस की गारंटियां पूरी हो रही हैं। ओल्ड पेंशन की पहली गारंटी पूरी हुई हैं। हमने व्यवस्था का परिवर्तन किया हैं और आने वाले चार सालों के भीतर प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास करेंगे।
वहीं आउट सोर्स कर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा इस पर दो बार मीटिंग कर चुके हैं की हमें किस प्रकार आगे बढ़ना हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की विधान सभा में भाजपा के नेता आपदा और स्पेशल पैकेज का नाम लेने से भी डरते रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शांता कुमार का भी धन्यवाद किया।
