संजु चौधरी, शिमला: जिला में टीबी उन्मूलन को लेकर शिमला के उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। एडीसी शिमला शिवम प्रताप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बताया गया कि 2025 तक टीबी के उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया हैं।
एडीसी ने बताया कि सभी अधिकारियों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से अयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष टीबी से जिला शिमला में 45 मौते हुई हैं। शिमला में अभी 777 टीबी के मरीज उपचार करवा रहे हैं, जबकि इस वर्ष 25 लोगों की मौत टीबी से हुई हैं। मौत के आंकड़े को कम करने और लोगों को टीबी जैसे जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को गांव के स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
