बीबीएन : जगत सिंह – राज्य ड्रग विभाग की टीम ने मंगलवार को नकली दवा मामले में गिरफ्तार फॉयल सप्लायर के दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 22 जून तक का रिमांड़ पर लिया है, अब ड्रग विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ करेगी ताकि नकली दवा मामले के पूरे गिरोह का भाड़ाफोड किया जा सके।
अब तक विभाग की टीम मुख्य आरोपी समेत कुल सात गिरफ्तारियां कर चुकी है। नकली दवाओं के लिए फॉयल सप्लाई करने वाले आदर्श फॉयल कंपनी के संचालक बिज्रेश व वीरेंद्र झाड़माजरी में अपना उद्योग चला रहे थे। जिन्होंने नकली दवाओं के लिए ट्राइजल फार्मूलेशन कंपनी को फॉयल सप्लाई किया था। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह का कहना है कि फॉयल सप्लायर दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से 22 जून तक का रिमांड़ पर मिला है। उन्होंने बताया कि मामले की कार्रवाई जारी है।
