राकेश, ऊना: राजकीय प्राथमिक विद्यालय गलुआ में खंड ऊना की 26वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज आगाज़ हो गया है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शीला देवी प्रधान ग्राम पंचायत लमलेहड़ी की ओर से किया गया । तीन दिन चलने वाली इन खेलों में कबड्डी, खो खो,वॉलीबॉल, बैडमिंटन,चेस और एथेलेटिक्स के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रतियोगता में ऊना ब्लॉक के 89 स्कूल के 8 जोन के 361 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
आज प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने खेल कूद प्रतियोगिता को शुरू करने को लेकर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल प्रतियोगिता नए रक्त का संचार करती है इसलिए खेलों का आयोजन होना बहुत ही जरूरी है। खेलों में बच्चे आज देश भर में अपना नाम रोशन कर रहे है। खेल के माध्यम से बच्चे हमेशा आगे बढ़ते रहे है। खेल बच्चों की सेहत और आगे बढ़ने के लिए अच्छी पहल है।
