मंडी: हिमाचल के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां पंडोह के छह मील के पास कार (पीबी-35-एएच-3787) अनियंत्रित होकर ब्यास में लुढ़क गई। कार में तीन युवक सवार थे। इनमें से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। घायल को गंभीर अवस्था में जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है।
गंभीर रूप से घायल युवक गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों मृतक युवक पंजाब के अमृतसर तथा चंडीगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त प्रतीक सबरबाल (29) निवासी चंडीगढ़, हरमोर सिंह संधू (28) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अनैतपुरा अमृतसर के रूप में हुई है।
घायल युवक की शिनाख्त विधु शर्मा (27) पुत्र कुलदीप राज गांव बैमाइल डाकघर तहसील एवं जिला गुरदासपुर पंजाब को जोनल अस्पताल रेफर किया गया मामले की जांच की जा रही है।
