By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में आगजनी से जंगलों की 27826 हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में आगजनी से जंगलों की 27826 हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख
himachalNews

प्रदेश में आगजनी से जंगलों की 27826 हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/23 at 2:27 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)- इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में हुई रिकॉर्ड गर्मी के कारण वन विभाग ने फायर सीजन के दौरान जंगलों में 2359 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई जिसके चलते जंगलों की 27,826 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हुई है। वन विभाग को फायर सीजन में 9 करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना है ।

वन विभाग के प्रदेश फायर नोडल अधिकारी व अरण्यपाल हमीरपुर वृत सर्कल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि वन संपदा को हुए नुकसान का पूरा आंकलन मानसून सीजन के बाद कि जाएगी । उन्होंने बताया कि आगजनी की सबसे ज़्यादा घटनाएं फोरेस्ट सर्कल धर्मशाला में हुई है और फोरेस्ट सर्कल कुल्लू सबसे कम आगज़नी की घटनाएं इस साल दर्ज हुई । उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में मानसून सीजन शुरू होने के बाद वन विभाग के कर्मियों ने जरूर राहत की सांस ली है।

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष हुई भीषण गर्मी के चलते वन विभाग को फायर सीजन के दौरान लगने वाली जंगलों में आज के चलते काफी नुकसान हुआ है वन विभाग की माने तो पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इस वर्ष यह घटनाएं अधिक दर्ज की गई और जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 12 फॉरेस्ट सर्कल कार्यरत हैं जिनमें से फोरेस्ट सर्कल धर्मशाला में 522 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई हैं। फोरेस्ट सर्कल मंडी में 370 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल हमीरपुर में आगजनी की 278 घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल नाहन में 269 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल चंबा में 213 घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल सोलन में 210 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल बिलासपुर में आगजनी की 203 घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल शिमला में 186 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल रामपुर में आगजनी की 64 घटनाएं, वाइल्ड लाइफ साउथ में आगजनी की 19 घटनाएं, जीएचएनपी कुल्लू मेें आगजनी की 15 घटनाएं और फोरेस्ट सर्कल कुल्लू में आगजनी की 10 घटनाएं दर्ज हुई हैं। हालांकि प्रदेश में मानसून सीजन मैं होने वाली बारिश है अभी काफी कम हुई है लेकिन फिर भी फोरेस्ट विभाग को इन बारिशों के चलते राहत पहुंची हैं ।

फायर सीजन में वन विभाग को आगजनी से हुआ 9 करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान

वन विभाग के प्रदेश फायर नोडल अधिकारी व अरण्यपाल हमीरपुर वृत सर्कल निशांत ने बताया कि प्रदेश के 12 फोरेस्ट सर्कलों में फायर सीजन में इस बार 2359 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई हैं। आगजनी से वनों की 27,826 हेक्टेयर वन सपंदा जलकर राख हुई है। ऐसे में वन विभाग को आगजनी की घटनाओं से प्रदेश भर में 9 करोड़ 40 लाख 52 हजार 401 रुपए का नुकसान हुआ है।

TAGGED: Hamirpur forest department
Chandrika July 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए सांसद राजीव ने मांगे दो सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
Next Article केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल के लिए कुछ नहीं- जगत सिंह नेगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?