कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा – द्वितीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने वबेली कैंप कुल्लू में 75वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अशोक कुमार सिंह सेनानी डिप्टी वाहिनी ने शहीद मेमोरियल पर रीथ जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सेनानी ने ध्वजारोहण किया व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई । सेनानी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम स्वतंत्रता आंदोलन के देशभक्ति पूर्ण उत्साह को फिर से बनाने और नवीनीकृत करने व स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष रूप से भारत की स्वतंत्रता के गुमनाम नायकों के योगदान को याद करने व देश की उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने और देश के नागरिकों में गर्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है । हर घर तिरंगा अभियान के तहत वाहिनी के नजदीकी गांव वाहिनी की अग्रिम चौकियों के नजदीकी कार्यशाला का आयोजन व जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही वाहिनी द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के लिए 6900 राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक विजेताओं को अशोक कुमार सिंह सेनानी द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनता में जागरूकता लाने के लिए वाहिनी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैली भी निकाली गई ।
द्वितीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने वबेली कैंप कुल्लू में 75वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास साथ मनाया
Leave a comment
Leave a comment
