मंडी /परी शर्मा – मेजर खेंम सिंह ठाकुर को जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (GOC -IN-C ARMY TRAINING COMMAND SHIMLA) आर्मी ट्रेनिंग कमांड, शिमला के प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है। मेजर खेंम सिंह ठाकुर वर्तमान में आर्मी कैंटीन मण्डी में बतौर मैनेजर कार्यरत है। इन्हें यह सम्मान उनके द्वारा सेवारत/सेवानिवृत सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए गए उत्कृत सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। बता दे कि मेजर खेंम सिंह ठाकुर को पिछले साल भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति लग्न व सीएसडी कैंटीन मण्डी में किए गए इनोवेटिव कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। मेजर खेंम सिंह ठाकुर (सेवानिवृत्त) पहले ऐसे मैनेजर है जिन्हे यह सम्मान दूसरी बार मिल रहा है।
1982 से शुरू हुई सीएसडी कैंटीन मण्डी से आजतक किसी भी मैनेजर को नहीं मिला है यह प्रशंसा पत्र हिमाचल होम गार्ड्स एवं फायर विभाग में कमांडेंट के नौ वर्षों के कार्यकाल में इन्हे उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 8 बार प्रशंसा पत्र प्रदान करके सम्मानित किया जा चुका है।मेजर खेंम सिंह ठाकुर का कहना है कि वे जिस भी हिस्से में रहेगें पूरी लग्न एव निष्ठा से काम करते रहेगें।
मेजर खेंम सिंह ठाकुर ने कैंटीन प्रबंधक के मात्र दो वर्ष के कार्यकाल में कैंटीन का नक्शा ही बदल दिया।
मेजर खेंम सिंह ठाकुर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो में सुंदर नगर, कोटली व लडभड़ोल में सीएसडी एक्सटेंशन काउंटर को खोलना और सुचारू रूप से संचालन, पधर के लिए सीएसडी एक्सटेंशन काउंटर खोलने की स्वीकृति प्राप्त करना, थुनाग में मोबाइल कैंटीन शुरू करना तथा चैलचौक की मोबाइल कैंटीन को जारी रखना सीएसडी कैंटीन मण्डी के पास गाड़ियों को पार्किंग की व्यवस्था करना, सीएसडी कैंटीन में लगनेवाली भीड़ को खत्म करने के लिए वेबलिंक बना कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करना , मोबाइल कैंटीन भेजने के लिए सीएसडी कैंटीन की अपनी गाड़ी खरीदना, कार्ड धारकों को डिजिटल प्लेटफार्म के साथ जोड़कर, ग्रूप्स बना कर सीएसडी कैंटीन/तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करना, सीएसडी कैंटीन का रेनोवेशन करना, कार्ड धारकों की हर प्रकार की समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्पर रहना आदि शामिल है। मेजर खेंम सिंह ठाकुर के इन कार्यों से जिला मण्डी के लगभग 10,000 सैनिक परिवार सीएसडी की सुविधा घरद्वार प्राप्त कर रहें हैं तथा इनकी कार्यशैली से बहुत खुश है।
