अरविंदर सिंह, हमीरपुर: ग्राम पंचायत री ओर रंगड़ पंचायतों के दर्जनों परिवार बुधवार को भाजपा में शामिल हुए। इन सभी परिवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। पार्टि में शामिल हुए परिवारों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है। यहां केवल अपने स्वार्थ की राजनीति की जा रही है। लोगों की आकांक्षाओं को अनदेखा करके सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में केवल कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोल रहे है, इसलिए यहां के नेता और कांग्रेस पार्टी से मोहभंग करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला लिया है।
इस अवसर पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व सैनिकों एवं कांग्रेस पार्टी से मोहभंग करके भाजपा में शामिल हुए तमाम लोगों का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेश कैप्टन नरेश रि पंचायत से त्रिलोक चंद प्रीतम चंद निर्मला देवी रंगड़ पंचायत से रमेश कुमार अमरचंद , सुहारु राम, राख गांव से मलका देवी सुनील कुमार ने भाजपा का दामन थामा और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जो भी दायित्व उन्हें दिया जाएगा वह उसका पूरी तरह निर्वहन करेंगे।
विनोद ठाकुर ने बताया की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत री के सिद्धांत ठाकुर ने 83 के जी कैटेगरी नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है । उसकी इस जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उसके निवास स्थान पहुंच उसे समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। बताते चलें कि सिद्धांत ठाकुर पुत्र कुलदीप सिंह व शशि बाला ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए केरल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल जीता।
