By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांगड़ा में 34 हजार 926 नए मतदाता करेंगे इन चुनावों में मतदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कांगड़ा में 34 हजार 926 नए मतदाता करेंगे इन चुनावों में मतदान
electionhimachalpolitical

कांगड़ा में 34 हजार 926 नए मतदाता करेंगे इन चुनावों में मतदान

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/15 at 5:42 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला: 17 अक्टूबर को चुनावों की गजट नोटिफिकेशन जारी की जाएगी और इसके उपरांत 25 अक्टूबर तक नॉमिनेशन किए जा सकेंगे । 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छानबीन की जाएगी। तथा 29 अक्तूबर तक उम्मीदवार नामांकन वापिस ले सकते है। यह जानकारी विधानसभा चुनाव 2022 के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने प्रेसवार्ता कर दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 10 दिसंबर को चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही जिला में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में कुल 13 लाख 6 हजार 770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में से 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

उन्होंने कहा कि जिला में महिला मतदाताओं की संख्या 67.67 प्रतिशत है जोकि पुरुष मतदाताओं से अधिक हैं। जिला में करीब 21 हजार 746 सरकारी कर्मचारी वोटर है,जबकि युवा मतदाताओं की संख्या जो कि पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे उनकी संख्या 34 हजार 926 है। उन्होंने कहा कि जिला के 1625 बूथों में से 2 ऐसे बूथ हैं, जो कि सड़क सुविधा से वंचित हैं, ऐसे में इन बूथों के लिए हैलीकॉप्टर व पैदल और वोट से पोलिंग पार्टियों को भेजने की रूपरेखा तय की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में 292 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र और 158 संवेदनशील केंद्र बनाए गए है। साथ ही 30 मतदान केंद्रों को महिलाओं की ओर से संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग और सीनियर सिटीजन के लिए घर से मतदान देने की व्यवस्था भी की गई है और जो मतदाता घर से मत देना चाहते उन्हें 12d फार्म भरना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिला में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है साथ ही विभिन्न टीमों का गठन भी कर दिया गया है।

TAGGED: elections, Kangra, Voters
admin October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में स्वीप कार्यक्रम की लांचिंग, मतदाताओं को चुनाव से जुड़ी दी जानकारी
Next Article जनता के दरबार में हर चीज़ का देना पड़ता है हिसाब, भ्रम टूटने में नहीं लगती देर: पराशर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?