By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जनता के दरबार में हर चीज़ का देना पड़ता है हिसाब, भ्रम टूटने में नहीं लगती देर: पराशर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जनता के दरबार में हर चीज़ का देना पड़ता है हिसाब, भ्रम टूटने में नहीं लगती देर: पराशर
himachalpolitical

जनता के दरबार में हर चीज़ का देना पड़ता है हिसाब, भ्रम टूटने में नहीं लगती देर: पराशर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/15 at 6:00 PM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: मेरे राजनीतिक मैदान में आने से सिर्फ उन चुनिंदा लोगों को ही तकलीफ हो रही है, जिन पर सत्ता का भूत सवार हो गया था। इन्हीं लोगों को उनकी राजनीतिक उपस्थिति भी रास नहीं आ रही है, लेकिन लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि यहां जनता की ओर से जनता के लिए और जनता का शासन ही होता है। यह अलग बात है कि सत्ता सुख में कुछ लोगों को भ्रम हो जाता है, लेकिन जनता के दरबार में हर चीज का हिसाब देना पड़ता है और भ्रम टूटने में देर भी नहीं लगती। यह बात पुननी, मनियाला और शांतला पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कैप्टन संजय पराशर ने कही।

संजय पराशर ने कहा है कि उनके लिए सियासत कमाने का जरिया नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। जसवां-परागपुर क्षेत्र के वासियाें से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं, पारिवारिक है। यह पारिवारिक संबंध उनके जीवन की अंतिम सांस तक कायम रहेगा। पराशर ने कहा कि नेताओं को लेकर समाज में एक नकारात्मक छवि बनने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि जनता के हितों से ज्यादा अपने और अपनों के स्वार्थ सर्वोपरि हो गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याएं वर्षों से ज्यों की त्यों है। गांवों में मूलभूत सुविधाएं पाने को आज भी ग्रामीण तरस रहे हैं। सरकारी स्कूलों में स्टॉफ का अभाव है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को दूरदराज के क्षेत्रों में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कई गांवों की बस्तियों में पेयजल संकट हमेशा बना रहता है। बेरोजगारी की समस्या ऐसी है कि युवा वर्ग पूरी तरह से हताश व निराश है। स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं। गरीबी उन्मूलन के लिए योजनाएं कागजाें से बाहर नहीं निकल पा रही है। किसानों की खेतों में सिंचाई सुविधा का प्रावधान अब भी दूर की कौड़ी लगती है। ऐसे में यह साफ है कि तंत्र में व्याप्त खामियों के चलते आम जनता अपने आप को ठगा सा महसूस करती है। ऐसे में जनता का भरोसा जीतना किसी बड़ी चुनौती जैसा है।

संजय ने कहा कि आर्थिक रूप से अक्षम परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए स्पष्ट विजन के तहत काम करना होगा। अब जमाना बदल गया है और हम तकनीक का सहारा लेकर अतिरिक्त समय गंवाए योजनाओं को आम आदमी के घर-द्वार तक पहुंचा सकते हैं। इंटरनेट की उपलब्धता से हिमकेयर कार्ड से ई-श्रम कार्ड बनाने की व्यवस्था पंचायत मुख्यालय पर ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि गांववसियों के साथ भविष्य की कार्ययोजना का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जसवां-परागपुर विस क्षेत्र को पूरे प्रदेश में मॉडल क्षेत्र बनाने के लिए वह समर्पित व प्रतिबद्ध रहेंगे। संजय पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र में उन्होंने अपने संसाधनों से जो कार्य किए हैं, उसी रूपरेखा के आधार पर विकास की लंबी लकीर खींचनी हैं और क्षेत्र को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। पराशर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से ही अब जसवां-परागपुर क्षेत्र की दशा व दिशा तय होगी।

TAGGED: Sanjay Parashar, una
admin October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगड़ा में 34 हजार 926 नए मतदाता करेंगे इन चुनावों में मतदान
Next Article होम्योपैथी विभाग में 22 नए पद भरने की मांग हुई पूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?