सचिन शर्मा,मनाली : शिक्षा मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में 35 परिवारों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। कटरांई पंचायत से प्रधान गीता देवी के नेतृत्व में वशकोला, छानी, कटरांई, जटेहड विहाल से 35 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सभी परिवारों का पार्टी में शामिल होने पर भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद के साथ चौथी बार भी मनाली विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों को घर द्वार के समीप हर मूलभूत सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।
