अरविंदर सिंह, हमीरपुर: 24 सितंबर को मंडी में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा तैयारियां कर रही है। इस रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल किया जा सके इसके लिए युवा मोर्चाओं के साथ लगातार आयोजन को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री की इस प्रस्तावित रैली के बारे में बताते हुए हमीरपुर में प्रदेश भाजयुमों के उपाध्यक्ष अचल पठानिया ने बताया कि मंडी में आयोजित होने वाली पीएम की रैली के लिए हमीरपुर भाजयुमों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 34000 युवा इस रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे ।
अचल पठानिया ने बताया कि इस रैली में 18 से 40 वर्ष के युवा ही हिस्सा लेंगे, जिन्होंने वन बूथ और 20 यूथ कार्यक्रम के तहत स्वयं को पंजीकृत करवाया था। आंचल पठानिया ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को भी सजाने का काम किया जा रहा है।
अचल पठानिया ने बताया कि रैली में पहुंचने के लिए हमीरपुर से सीधे बस सेवा के माध्यम से पहुंचा जाएगा और सभी युवा एक साथ ही रैली स्थल पर पहुंचेगें। उन्होंने कहा कि मंडल, ब्लाक व दूसरे पदाधिकारी एक साथ ही रैली में शिरकत कर एकजुटता का संदेश देंगे।
वहीं बेरोजगारी के मामले पर कांग्रेस के बयानों पर प्रदेश भाजयुमों के उपाध्यक्ष अचल पठानिया ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार ने प्रयास किए है और 2017 में सरकार बनते ही युवाओं से किए हुए वायदों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इमानदारी से निभाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरेाजगारी के नाम पर यूं ही यात्राएं निकाल रही है और कांग्रेस विपक्ष के तौर पर ही अपनी भूमिका नहीं निभा पाई है।
