संजीव महाजन,नूरपुर : नूरपुर के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी मानिक शर्मा ने राज्य स्तर की प्रतिस्पर्धा में चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर नूरपुर व हिमाचल का नाम रोशन किया है। खेल जगत में खेल प्रतिभा को दिखाया है।
मानिक शर्मा ने इस जीत का श्रेय अपने कोच व माता पिता पवन शर्मा ,सनेह शर्मा के आशीर्वाद को देते हुए भविष्य में कड़ी मेहनत करके लंबी उड़ान का उद्देश्य बताया।
