बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरपुर स्कूल में 80 लाख की लागत से बनी स्कूल के अतिरिक्त भवन उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में खेल मैदान व स्कूल प्रांगण के ब्यूटीटिफिकेशन पर 25 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार पूरे स्कूल भवन सहित कैंपस पर 1 करोड़ 25 लाख व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस भवन के बनने से समोह, अमरपुर, पनोल, निहान, दकड़ी और हीरापुर पंचायत के कई सौ बच्चों बेहतर भवन की सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि अमरपुर पंचायत में नाले के चैनेलाइजेशन पर 4 करोड़ 67 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने अमरपुर स्कूल में विज्ञान नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से स्कूल में नॉन मेडिकल की एडमिशन शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी है। क्योंकि अच्छी शिक्षा ही प्रदेश और देश का भविष्य बदल सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है।
उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में घुमारवीं डिग्री कॉलेज में एक साथ पांच विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्याओं को दूर करने के लिए पनौल – अमरपुर उठाऊ पेयजल योजना 7 करोड़ 64 लाख 90 हजार ,छत – हिम्मर पेयजल योजना 5 करोड़ 02 लाख 26 हजार, कोट – देहरा – हटवाड़ पेयजल योजना 4 करोड़ 56 लाख 09 हजार रूपए व्यय किए गए।उन्होंने बताया कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में पेयजल की कमी दूर करने के लिए सतलुज नदी से 53 करोड़ रूपये कि लागत से सतलुज नदी से पानी उठाकर बड़े टैंकों में डाला जाएगा। पानी मैहरन में 7 लाख लीटर व लदरौर में 4 लाख लीटर पानी की क्षमता के टैंक निर्मित किया गया है इस योजना से घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के 60 हजार लोगों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी।
