सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने वाले हैं । ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है । मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए डीसी सोलन और जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका कुलहरी ने बताया कि सोलन जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के 8 को निकलने वाले नतीजों के सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
डीसी सोलन कृतिका कुल्हरी ने बताया कि 8 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले आधे घण्टे में पोस्टल बेल्ट की मतगणना शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए करीब 400 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है। डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि मतगणना केंद्रों के आसपास प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है।
