अनिल कुमार, किन्नौर: विधानसभा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोस्टल बैलट से मतदान करने की सुविधा चुनाव आयोग की ओर से मुहैया करवाई गई हैं। जिला किन्नौर में चुनाव आयोग की ओर से 427 पोस्टल बैलेट दिए गए थे जिसमें से 319 पोस्टल बैलेट वापिस मिल चुके हैं बाकी का आना अभी बाकी है। यह जानकारी जिला रिटर्निंग अधिकारी डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने दी है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के बाहर सेवा देने वाले पुलिस व होमगार्ड जवानों को 427 पोस्टल बैलेट दिए गए थे और 319 प्राप्त भी हुए है। उन्होंने बताया कि जो बचे हुए पोस्टल बैलेट पेपर 8 दिसंबर को सुबह आठ बजे तक पहुंच जाएंगे उन्हें ही मतगणना के लिए मान्य माना जाएगा। उसके बाद के पोस्टल बैलेट मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस भी कर्मचारी ने अब तक पोस्टल बैलेट पेपर पर मत दान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जमा नहीं करवाया है वह समय रहते अपने पोस्टल बैलेट पेपर को निर्वाचन विभाग को जमा करवाए। 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे के बाद यह प्रक्रिया रोक दी जाएगी जिसके बाद मतों की गणना शुरू होनी है, ऐसे में निर्वाचन विभाग किसी भी परिस्थिति में पोस्टल बैलेट पेपर को स्वीकृत नहीं करेगा।
बता दें कि किन्नौर जिला से बाहर होमगार्ड पुलिस के जवानों ने विधानसभा चुनावों में अपनी सेवाएं दी है। ऐसे में ऐसे कर्मचारी जो जिले से बाहर थे उन्हें पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मतधिकार के लिए चुनाव आयोग की ओर से यह व्यवस्था रखी जाती है। समयानुसार यदि पोस्टल बैलेट पेपर निर्वाचन विभाग तक नहीं पहुंचते हैं तो ऐसे बैलेट पेपर को निर्वाचन विभाग रद्द कर देता है।
