By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पोर्क टेपवर्म से 45 प्रतिशत होते हैं मिर्गी की बीमारी के शिकार..IIT मंडी ने बनाई रोकथाम के लिए वैक्सीन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > पोर्क टेपवर्म से 45 प्रतिशत होते हैं मिर्गी की बीमारी के शिकार..IIT मंडी ने बनाई रोकथाम के लिए वैक्सीन
healthhimachal

पोर्क टेपवर्म से 45 प्रतिशत होते हैं मिर्गी की बीमारी के शिकार..IIT मंडी ने बनाई रोकथाम के लिए वैक्सीन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/27 at 10:24 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- आइआइटी मंडी ने पोर्क टेपवर्म के कारण होने वाली मिर्गी की बीमारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाई है। इस वैक्सीन पर स्कूल ऑफ बायोसाइंसेस और बायोइंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अमित प्रसाद के नेतृत्व में शोध किया गया है। इस शोध को पंजाब के दयानंद मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के वैज्ञानिकों एवं हिमाचल प्रदेश के सीएसआईआर-हिमालयान बायोरिसोर्स प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों के सहयोग से किया गया है।

पोर्क टेपवर्म एक प्रकार का है कीड़ा

साधारण भाषा में कहें तो पोर्क टेपवर्म एक प्रकार का कीड़ा होता है जो शरीर के अंदर संक्रमणों के अलावा मस्तिष्क के गंभीर संक्रमण को फैलाता है। हालांकि मिर्गी बहुत से कारणों से होती है, लेकिन अध्ययन में पता चला है कि 45 प्रतिशत मिर्गी की बीमारी पोर्क टेपवर्म के कारण होती है। डा. अमित प्रसाद ने बताया कि जो वैक्सीन बनाई गई है वो इसकी रोकथाम में सहायक साबित होगी। यदि इस वैक्सीन को प्रोटेक्शन के तौर पर लगाया जाए तो पोर्क टेपवर्म के कारण होने वाली मिर्गी की बीमारी की संभावना कम हो जाएगी।

बच्चे को जन्म के साथ वैक्सीन लगाने पर मिलेगी पूरी सुरक्षा

बता दें कि डब्ल्यूएचओ पोर्क टेपवर्म को खाद्य जनित बीमारियों से होने वाली मौ+तों का एक प्रमुख कारण मानता है। विकासशील देशों में 30 प्रतिशत मिर्गी के मामलों में इसका योगदान है, जो गंदगी और स्वतंत्र रूप से घूमते फिरते सूअरों वाले क्षेत्रों में 45 से 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। उत्तर भारत में मस्तिष्क संक्रमण का आंकड़ा चिंताजनक रूप से 48.3 प्रतिशत है। इसकी रोकथाम के लिए देश में बड़े स्तर पर एल्बेंडाजोल और प्राजिक्वेंटेल जैसी कृमिनाशक दवाओं का सेवन कराया जा रहा है, लेकिन इसके वांछित परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए डॉ. अमित प्रसाद ने लोगों को पोर्क टेपवर्म से बचाने के लिए एक टीके की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया है। इस वैक्सीन को बच्चे को जन्म के साथ भी लगाया जा सकेगा, जिससे बच्चे को शुरूआत से ही इसकी रोकथाम में प्रोटेक्शन मिल पाएगी।

TAGGED: Mandi IIT
Chandrika September 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिला के कोटली का मामला..पेपर देने के बाद खड्ड में नहाने उतरे एक छात्र की मौ+त, दूसरा उपचारीधीन
Next Article विजिलेंस ने पकड़े 972 ग्राम चरस ले जाते बाइक सवार युवक.. एक गिरफ्तार , दूसरा फरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?