कांगड़ा, संजीव -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (माइनॉरिटी विंग) एवं वर्तमान जिला संगठन मंत्री सरदार सतपाल सिंह संधू ने पंजाब से राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय कदम बताया।
संधू ने कहा कि इन सांसदों को आम आदमी पार्टी ने विश्वास के साथ राज्यसभा भेजा था, लेकिन अब उनका इस तरह पार्टी छोड़ना जनभावनाओं के साथ विश्वासघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं को पार्टी ने पहचान और अवसर दिया, जिसके बिना वे राजनीतिक रूप से इतना आगे नहीं बढ़ सकते थे।उन्होंने आगे कहा कि यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ये सांसद जनता द्वारा सीधे निर्वाचित नहीं थे, बल्कि पार्टी द्वारा नामित सदस्य थे। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती थी।संधू ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक से आग्रह किया कि इन सभी राज्यसभा सांसदों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
